Adityapur: आदित्यपुर में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से कॉपरेटिव कॉलेज के छात्र की मौत, न्याय के लिए परिजनों का थाने पहुंचे

आदित्यपुर :आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉपरेटिव कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती निवासी कन्हाई दास के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाने पहुंचकर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर गुहार लगाई।

​दवा लेने जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे कन्हाई दास अपनी स्कूटी से दवा लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रेलवे अंडरग्राउंड ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

​अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान छात्र को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर थाने ले आई।

​थाने पहुंचे परिजन, उचित कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित और मर्माहत परिजन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ मंगलवार सुबह आदित्यपुर थाना पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन