Rjd Kolhan: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर कोल्हान से जुटे दिग्गज, दिया संगठन की एकता का संदेश, केक काटकर मनाया गया उत्सव

Adityapur (आदित्यपुर) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव जी के 79वें जन्मदिवस पर कोल्हान स्तरीय एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

Adityapur: लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं: पुरेंद्र, 79 पाउंड का केक काट मनाया जन्मदिन, आबादी के आधार पर आरक्षण के लिए आंदोलन का शंखनाद

गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता की दीर्घायु की कामना की। इस सेवा कार्य के तहत लगभग 200 गमछों और बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण किया गया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने की। इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, दीनानाथ सिंह, प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव, सुभाष यादव, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी और सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार शामिल थे।
​इसके अलावा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू पांडे, व्यवसाय प्रकोष्ठ के सकलदेव यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के अधिवक्ता श्यामसुंदर यादव, जिला महासचिव विषनाथ प्रसाद वर्मा, जिला सचिव संजय यादव सहित ब्रह्मदेव मंडल, शिवा यादव, वीरेन्द्र यादव, अर्जुन यादव एवं अरविंद कुमार यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

​”संगठन व्यक्ति से बड़ा होता है। कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा में संगठन को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं, जो कभी सफल नहीं होगा। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
— जनार्दन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ)

समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव और महासचिव कमलदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और लालू जी की सामाजिक न्याय की विचारधारा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्षों, शंभूनाथ चौधरी और बैजू कुमार ने भी पूरी निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

http://Adityapur: ‘लालू विचार केंद्र’ से आरजेडी का कोई संबंध नहीं, चंदा वसूली और अनधिकृत गतिविधियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बैजू यादव ने किया सचेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *