झारखंड प्रीमियर लीग सीजन-2 के लिए पश्चिम सिंहभूम के दो खिलाड़ियों का चयन

Chaibasa (चाईबासा) :  झारखंड राज्य कबड्डी संघ द्वारा 24 मई को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) सीजन-2 के ट्रायल में पश्चिम सिंहभूम के दो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में उज्जवल पाठक और लक्ष्मण महतो शामिल हैं।

 

जानकारी के अनुसार ट्रायल में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पश्चिम सिंहभूम से भी चार खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया था, जिनमें से उज्जवल पाठक और लक्ष्मण महतो का चयन झारखंड प्रीमियर लीग सीजन-2 के लिए किया गया।

 

झारखंड प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन 11 जून से 14 जून तक गढ़वा के टाउन हॉल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों खिलाड़ी 10 जून को गढ़वा के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रीमियर लीग जैसे प्रतिष्ठित मंच पर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पश्चिम सिंहभूम और कोल्हान क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

 

खिलाड़ियों के चयन पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला सचिव अनु पूर्ति, दुर्योधन पान सहित कई खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन