Saraikela Empowerment Camp:सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, 14 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण

Saraikela: सरायकेला जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सामुदायिक भवन में एंपावरमेंट (सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़े:-

वृद्धाश्रम में प्राधिकार ने किया जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार, कुटुंब न्यायालय सरायकेला राजीव कुमार सिन्हा,जिला एवं सत्र न्यायाधीश ¡¡¡ कुमार क्रांति प्रसाद, डालसा सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कवितांजली टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला पारुल सिंह , बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने लोगों से डालसा का सहयोग लेने की अपील करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया, उन्होंने कहा की विकास की जो भी योजनाएं है उसमे आमजनों का हक है जिसका लाभ देने के लिए प्रशासन विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही है। आम जनों के हक तथा शोषित वंचित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यक्रम कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा लोगों की सहूलियत को देखते हुए यह कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर भी आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अपने हक, अपने अधिकार के लिए आगे आकर सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ ले, उन्होंने कहा आपके विकास आपके उत्थान में आ रही बाधाओं से प्रशासन को अवगत कराएं न्याय संबंधित किसी भी मामले के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का लाभ लें। इस कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस द्वारा आम लोगों की हमदर्द है अपनी समस्याएं खुलकर जिला पुलिस के समक्ष रखें निश्चित रूप से न्याय मिलेगी ।

14 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान डायन कुप्रथा, बाल विवाह के दुसप्रभाव, डालसा द्वारा प्राप्त की जाने वाली सेवाए से सम्बन्धित विभिन्न वीडियो क्लिप दिखाकर कुरीतियों से बचने हेतु निर्धारित कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई और उसमें डालसा की भूमिका का चित्रण किया गया। इस शिविर के माध्यम से जिले में 54726 लाभुकों के बिच लगभग 14 करोड़ के परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

http://वृद्धाश्रम में प्राधिकार ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *