Saraikela: कुख्यात अपराधी सागर लोहार समेत 4 गिरफ्तार , हथियार बरामद, अपराधी घटना को देने वाले थे अंजाम

 

 

 

सरायकेला: सरायकेला जिला पुलिस ने कुख्यात 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. यह सभी जमीन कारोबारी की हत्या के फिराक में थे मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि इन अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी की हत्या की फिराक में योजना बना रहे 4 अपराधियों को जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनमें मुख्य रूप से दर्जनों अपराधिक कांड में शामिल सागर लोहार, बबलू दास ,राजू उर्फ भट्टा लोहार, भोलू उर्फ तारणी शामिल है. पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्तौल एक देसी कट्टा 10 ज़िंदा गोली समेत मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है.ये अपराधी आरआईटी थाना क्षेत्र समेत जमशेदपुर से गिरफ्तार किए गए हैं. अपराधी सागर लोहार, बबलू दास पर हत्या, गोली चालन, रंगदारी जैसे संगीन अपराधिक कांड दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापामारी दल में मुख्य रूप से गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, सरायकेला प्रभारी अर्जुन उरांव, आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, सब इंस्पेक्टर प्रकाश रजक समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *