झींकपानी के कुदाहातु में 75 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में हर्ष

विधायक दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

इसे भी पढ़े :-

ग्रामीणों से किए वादे को विधायक ने किया पूरा, झींकपानी में आईटीआई से कुदाहातु तक बनेगी सड़क, किया शिलान्यास

Chaibasa :- झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कुदाहातु पंचायत के कुदाहातु होटल कंटेसा से पांडाविला होते हुए कृष्ण बलमूचू के घर तक पीसीसी सड़क बनेगी। करीब साढ़े 75 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

 

पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य को शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर हालत थी। लोग कादा कीचड़ से परेशान थे। अब इससे मुक्ति मिल जाएगी। ग्रामीणों द्वारा इसके निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिले, इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है. क्षेत्र में सड़क, पुल और पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. मौके पर विधायक ने संवेदक को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। इसलिए इसका निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इस दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं ससमय समाधान करने का आश्वासन दिया।

 

 

मौके पर झामुमो प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, उप प्रमुख सुनीता खंडाइत, मुखिया मंजुलता पूर्ति, हीरालाल करजी, दीपक पूर्ति, अभिमन्यु राय, राजा बालमुचू, सिदियु बालमुचू, गिरधारी तुबिद, परगना करवा, दारा सवैया, शिवा, अजय खंडाइत, उदय करवा, तुराम हेस्सा, चुंबरू समेत अन्य उपस्थित थे।

http://ग्रामीणों से किए वादे को विधायक ने किया पूरा, झींकपानी में आईटीआई से कुदाहातु तक बनेगी सड़क, किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *