ग्रामीणों से किए वादे को विधायक ने किया पूरा, झींकपानी में आईटीआई से कुदाहातु तक बनेगी सड़क, किया शिलान्यास

Chaibasa:- जिला विशेष केंद्रीय सहायता (एस सी ए) निधि से झींकपानी प्रखंड में कुदाहातु से आईटीआई भवन तक 1700 फीट पीसीसी पथ निर्माण होगा. चाईबासा के माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने इस निर्माण योजना का शिलान्यास किया. 

 

इस दौरान विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए अतिमहत्वपूर्ण सड़क है, जो काफी दिनों से जर्जर स्थिति में थी और ग्रामीणों द्वारा लगातार सड़क बनाने की मांग की जा रही थी. जनहित में इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा. विधायक दीपक बिरुवा ने संवेदक को सड़क निर्माण कार्य को किसी तरह की कोताही नहीं बरतने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया.

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, मुखिया दीपक पूर्ति, हरिलाल करजी, जयसिंह हेस्सा पारु समेत ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *