फिरौती के लिए कर रहे थे डॉक्टर का अपहरण, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

 

 

Jamshedpur :- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी चौक के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने डॉ आर प्रधान के अपहरण का प्रयास किया.

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Drug Peddler: आदित्यपुर पुलिस ने 62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग पेडलर भाई -बहन को दबोचा, सप्लायर गिरफ्त से बाहर

हालांकि डॉ प्रधान द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और दोनो अपराधियों को धर दबोचा. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो को थाने ले गई जहां दोनो ने पूछताछ की गई.

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह रिश्ते में ममेरे भाई लगते है और बेगूसराय में रहते है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो 27 दिसंबर को ही जमशेदपुर आए थे. 

 

गूगल से सर्च कर डॉ प्रधान की ली थी जानकारी – 

एसएसपी ने बताया कि पहले तो दोनो ने पुलिस को काफी गुमराह किया पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक ने पुलिस को बताया कि गूगल पर डॉ प्रधान सर्च कर उनकी जानकारी हासिल की थी. इसके बाद डॉ प्रधान का अपहरण कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया था. दो दिनों तक रेकी भी की थी. 

 

मंगलवार को अपहरण करने ही वाले थे कि उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. एसएसपी ने बताया कि अशोक परसुडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में जेल जा चुका है.

http://Adityapur Drug Peddler: आदित्यपुर पुलिस ने 62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग पेडलर भाई -बहन को दबोचा, सप्लायर गिरफ्त से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ