Saraikela Mukhiya Picnic: नव वर्ष पर डुमरा पंचायत के मुखिया ने आयोजित किया जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान मिलन समारोह सह वनभोज

 

 

 

 

सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा स्थित वन विश्रामागार में डुमरा पंचायत के मुखिया पीओ हांसदा के सौजन्य से ग्राम प्रधान सह जनप्रतिनिधि का मिलन समारोह सह वन भोज आयोजित हुआ।

 

 

 

इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप मंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र सिमल सोरेन और बबलू नाथ सोरेन शामिल हुए।मिलन समारोह में दूरदराज से आए जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान ने इस तरह के आयोजन कि सराहना की। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र सिमल सोरेन ने जनप्रतिनिधि व ग्राम प्रधानों को अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से परस्पर संबंधों में मजबूती आती है। साथ ही नव वर्ष में नए संकल्प के साथ बेहतर काम करने की भी बातें कही। मुखिया पियो हांसदा ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के लोगों के साथ मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *