सिटी सुनते ही सजधज कर स्कूल के लिए निकल पड़े बच्चे

चाईबासा:

विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा शुरु किए गए अनूठी पहल सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ के तहत बुधवार को तांतनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उलीडीह के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं बच्चों ने गांव के विभिन्न टोला में सिटी बजाकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल से चयनित बच्चों ने विभिन्न टोला में स्कूल समय को ध्यान में रखते हुए सिटी बजाते हुए स्कूल की ओर निकले। वही सिटी सुनकर स्कूली बच्चे भी सजधज कर स्कूल के लिए निकल पड़े। जैसे-जैसे बच्चे सीटी बजाते हुए आगे जा रहे थे वैसे-वैसे अन्य स्कूली बच्चे भी स्कूल ड्रेस में तैयार होकर जुड़ते चले जा रहे थे। यह नजारा देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावे स्कूली बच्चों ने भी अभिभावकों से बात की तथा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *