Adityapur child dead body recovered: लापता 6 साल के बच्चे का शव घर के पास तालाब से मिला, मचा चीत्कार

 

 

 

सरायकेला: जिले के गम्हरिया शिव बांध के पास से गुरुवार को एक दिन पूर्व लापता हुए 6 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है ,लापता बच्चों का शव मिलने से परिजनों में चीत्कार मच गया।

इसे भी पढ़े:-

सनकी पिता ने अपने दो बच्चों का गला रेत कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिव बांध के पास ऑटो चालक ब्रजेश तिवारी का 6 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार बुधवार दोपहर तकरीबन 1बजे से लापता हो गया था, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी लापता बच्चे के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जिसके बाद आदित्यपुर पुलिस को भी सूचित किया गया था, इधर गुरुवार दोपहर लापता बच्चे का शव घर के पास स्थित शिव बांध तालाब से बरामद किया गया, जिसके बाद बच्चे को परिजनों ने तालाब से बाहर निकालफ़ौरन टीएमएच अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

http://सनकी पिता ने अपने दो बच्चों का गला रेत कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *