Adityapur CPM death of leader: कम्युनिस्ट नेता जी के शुक्ला का निधन, पंचतत्व में विलीन

आदित्यपुर: वरीय सीपीएम नेता गया कुमार शुक्ला उर्फ जी के शुक्ला का अंतिम संस्कार आज देर शाम पार्वती घाट पर हुआ. इस हेतु आदित्यपुर 2 के मार्ग संख्या 7 स्थित आवास से शव यात्रा निकाली गई, जिसमे काफी संख्या मे स्थानीय लोग शरीक हुए.

 

 

80 वर्षीय स्व शुक्ला का आज प्रातः 9 बजे उनके घर पर हीं देहांत हो गया था. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. स्व शुक्ला टीस्को कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव भी थे. इस अवसर पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, मजदूर नेता के के त्रिपाठी, बी के दुबे, मंटू मिश्रा, समरेंद्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता सतीश शर्मा, मनमोहन सिंह, सिया के सचिव गौरव शर्मा, सरोज सिंह, बी के दुबे, धनंजय कुमार, अनीश सिंह, मन्नू कुमार शाही आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *