Adityapur: यादव समन्वय समिति का वार्षिक मिलन सह वनभोज समारोह 21 को, उत्कृष्ट सामाजिक योगदान देने वाले होंगे सम्मानित

Adityapur: यादव समन्वय समिति का वार्षिक मिलन सह वनभोज समारोह 21 को, उत्कृष्ट सामाजिक योगदान देने वाले होंगे सम्मानितAdityapur: जय प्रकाश उद्यान आदित्यपुर में कोल्हान में रहने वाले समस्त यदुवंशी समाज के लोगों के लिए पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया है। इसी सिलसिले में संचालक मंडल की एक अति महत्वपूर्ण बैठक गायत्री शिक्षा निकेतन सभागार , रोड न 4 आदित्यपुर 2 में संपन्न हुई, जिसमें अबतक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से संचालक मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में 21 तारीख को होने वाले कार्यक्रम केलिए विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई।

यादव समन्वय समिति आम सभा में अजीत कुमार पुनः बने अध्यक्ष, राजकिशोर यादव संरक्षक
कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजन, मल्यापर्ण एवं भक्ति गीतों के साथ शुभारंभ होगा। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में अतिथियों तथा विशिष्ट जनों का स्वागत किया जायेगा। यादव समन्वय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.yadavsamanwaysamiti.in को समाज की सेवा में समर्पित किया जायेगा, जिसके माध्यम से पूरे कोल्हान के यदुवंशी एक दूसरे के साथ आसानी से जुड़ सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इसके लिए देश के नामी लेखकों एवं गीतकारों जैसे कालू यादव सोरखाजी (हरियाणा), सुनील सागर (बिहार), राजेश राशिक , रूपेश प्रेमी, गीतांजली यादव शरीखे कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।बैठक में समिति के चेयरमैन सत्य प्रकाश सुधांशु, संरक्षक श्री राज किशोर यादव, समिति के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार, उपाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, महासचिव श्री उमेश यादव, नियंत्रक श्री एस एन यादव, कोषध्यक्ष श्री संतोष सिंह, संघटन मंत्री राजेश यादव बिंदेश्वरी यादव, बैजू यादव, राजेश यादव, विपिन यादव, शंभू यादव, उपेंद्र यादव , श्री मथुरा प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

http://यादव समन्वय समिति आम सभा में अजीत कुमार पुनः बने अध्यक्ष, राजकिशोर यादव संरक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम