Adityapur Rjd railly: राजद में शारदा देवी की वापसी ,समर्थको संग रांची रवाना

Adityapur:राजद नेत्री शारदा देवी की घर वापसी हो रही है, राष्ट्रीय जनता दल झारखंड द्वारा रांची में आयोजित मिलन समारोह में शामिल होने राजद नेत्री शारदा देवी समर्थकों संग रांची रवाना हुई।

जदयू में विलय होने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ रांची रवाना हुई झारखंड राजद नेत्री शारदा देवी

इससे पूर्व आदित्यपुर से समर्थकों संग बड़ी संख्या में रैली निकाली गई ,उखाड़ो सांप्रदायिक राजनीति के नारे के साथ कार्यकर्ता रांची रवाना हुए, इस मौके पर शारदा देवी ने कहा कि वरिष्ठ राजद नेता गौतम सागर राणा के आह्वान पर रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें सभी राजद नेताओं की वापसी होगी, उन्होंने कहा कि 2024 में सांप्रदायिक राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद नेता जयप्रकाश यादव, श्याम रजक, भोला यादव ,प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव समेत दिग्गज नेता गौतम सागर राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का स्वागत होगा, इस दौरान रांची रैली में रवाना होने वालों में मुख्य रूप से शारदा देवी के साथ दुर्गा चरण बैठा, राजीव कुमार, अशोक कुमार, श्वेता कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

http://जदयू में विलय होने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ रांची रवाना हुई झारखंड राजद नेत्री शारदा देवी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *