जदयू में विलय होने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ रांची रवाना हुई झारखंड राजद नेत्री शारदा देवी

Saraikela :- झारखंड जनता दल के जदयू में विलय होने के लेकर रांची में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बस में सवार होकर महिला नेत्री शारदा देवी रांची के लिए रवाना हुई आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के पास बस में सवार होकर कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए.

 

इस दौरान शारदा देवी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में कहा कि देश के हालत को देखकर हम सब छोटी पार्टियां जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो रहे हैं. झारखंड जनता दल का जेडीयू में विलय होकर नीतीश कुमार गौतम सागर राणा के हाथो को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा की झारखंड में आगामी निकाय चुनाव में पार्टी के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर समर्थित उम्मीदवार उतारेंगे. महिला नेत्री के साथ आदित्यपुर, जमशेदपुर, चांडिल समेत पूरे कोल्हान से बस के माध्यम से रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *