Adityapur Republic day: 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने 100 शिक्षक- शिक्षिकाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को किया सम्मानित

75 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बोधी कंपलेक्स, शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर- 1 स्थित आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन* किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दीl इससे पूर्व पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर- 2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी झंडोत्तोलन कियाl

 

झंडोत्तोलन के उपरांत गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाl उड़िया मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गईlकार्यक्रम के दौरान अतिथियों के कर कमलों द्वारा 100 सम्मानित शिक्षक- शिक्षिकाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओ को *सम्मानित* किया गयाl

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजद राजेश कुमार यादव, शिक्षाविद श्रीराम यादव, रिटायर्ड डीएसपी अनिल यादव, देव प्रकाश, टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्य दिलीप मंडल, समाजसेवी मनोज पासवान, पूर्व पार्षद श्रीमती जूली महतो, पूर्व पार्षद श्रीमती पदमा विश्वास, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, सेवा सिंह, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, युवा राजद अध्यक्ष उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद सिंह, कैलाश शाह, मुन्ना चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, पीडी सिंह, राजेश्वर पंडित, रामजी प्रसाद, भरत राम आरसी मंडल,आरके अनिल, भुनेश्वर यादव, गजेंद्र झा, शंभू प्रसाद यादव उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *