Chandil Mahatma Gandhi death anniversary: महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने दी श्रद्धांजलि

Chandil: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77 वें पुण्यतिथि पर चांडिल नौका विहार में चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 

 

इस मौके पर गांधीजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समिति के सचिव श्यामल मार्डी ने कहा कि गांधीजी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार करने के समर्थक अग्रणी नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी, जिसने भारत सहित पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें संसार में साधारण जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। इस अवसर पर समिति के सचिव श्यामल मार्डी, बासुदेव आदित्यदेव, कालु अंसारी, किरण वीर, गौरी राजवाड़, बहादुर रजक, अंबिका महतो, गोम्हा हांसदा, ईश्वर गोप, ठाकुरदास गोप, उपबन गोप आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत