Saraikela death of three children: पति से झगड़ कर महिला ने तीन बच्चों को साथ लेकर कुएं में लगायीं छलांग, तीनो बच्चे की मौत

सरायकेला:जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारसाई गांव में  में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों को साथ लेकर कुएं में छलांग लगा दी ,इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार रांची के कुंडू गांव निवासी अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा महतो एवम तीन बच्चों के साथ कुम्हारसाई गांव में भाड़े के मकान में रहता है। अशोक खरसावां स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है, बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा विवाद होता रहता था, इस बीच शनिवार को पत्नी पूजा महतो अपने मायके जाने को लेकर पति से झगड़ रही थी, विवाद बढ़ने पर उसने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को भी बुला लिया था, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत कराया गया था, बाद में अशोक महतो भी घर छोड़कर बाहर निकल गया. इधर रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास ग्रामीणों ने घर के आंगन में स्थित कुएं से चीखने -चिल्लाने की आवाज मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पाया कि महिला पूजा महतो कुएं में लगे मोटर पर झूल रही है, जबकि उसके तीनों बच्चे डूबकर मर गए, मृत बच्चों में कोमल कुमारी उम्र 9 वर्ष, अनन्या महतो, उम्र 5 वर्ष एवम आर्यन महतो उम्र 2 वर्ष शामिल हैं।
महिला को कराया अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला पूजा महतो को बाहर निकाला, इसके बाद महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया ,वहीं घंटे मशक्कत करने के बाद एक-एक कर डूब कर मारे तीनों बच्चों के शव को भी बाहर निकल गया, इस हृदय विधायक घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *