कमरहातु में माघे पर्व पर डीजे बजाने व अश्लील नारे पर ग्रामसभा का प्रतिबंध

 

 

 

प्रतिबंध के उल्लंघन करने पर मिलेगा सामाजिक दंड

 

 

 

 

चाईबासा : सदर प्रखंड के मतकमहातु तथा कमरहातु में एक मार्च को संयुक्त रूप से माघे पर्व मनाया जायेगा। इसको लेकर मंगलवार को कमरहातु में ग्रामसभा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कमरहातु के ग्राम मुंडा बिरसा देवगम ने की।

इसे भी पढ़े:-

मागे पर्व पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, तांतनगर के लालू कालुंडिया ने मारी बाजी

बैठक में माघे पर्व को भक्तिभाव तथा कायदे से मनाने के लिये ग्रामसभा द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया। ताकि पर्व हर्षोल्लास के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न किया जा सके। दिशा-निर्देश के मुताबिक माघे पर्व के मौके पर गांव में अश्लील नारे लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही डीजे बजाने पर भी रोक रहेगी। पर्व को देखते हुए देशी शराब के सेवन पर भी सख्त प्रतिबंध रहेगा। ग्रामसभा ने ये भी फैसला सुनाया कि पर्व में अब रातभर नृत्य नहीं होगा। शाम रात नौ बजे तक ही सामूहिक नृत्य की अनुमति रहेगी। ग्रामसभा के इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सामाजिक दंड दिया जायेगा। वहीं पर्व के मौके पर प्रतिवhर्ष होनेवाली खेलकूद प्रतिरोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक में मुखिया जुलियाना देवगम, दो बार मुखिया रहे मुखिया लादू देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, सोमाय देवगम, मधुसूदन देवगम, सोना सिंह देवगम, लादूराम देवगम, मोरा तांती, बोंज गोप, रामचंद्र बिंदाणी, मोटाय देवगम, आंगनबाड़ी सेविका मंदुई पाड़ेया, प्रकाश देवगम, राजेश देवगम, तुराम देवगम, सोनामुनी देवगम आदि मौजूद थे।

http://मागे पर्व पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, तांतनगर के लालू कालुंडिया ने मारी बाजी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *