Saraikela Chaitra Chhau Festival:चैत्र पर्व राजकीय छऊ महोत्सव का भव्य शुभारंभ

सरायकेला: जिला प्रशासन व राजकीय छऊ कलाकेंद्र द्वारा आयोजित चैत्र पर्व सह राजकीय छऊ महोत्सव का गुरुवार शाम को स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। 
ये भी पढ़ें:Saraikela State Chhau Festival: राजकीय छऊ महोत्सव 10 अप्रैल से, पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित समेत स्थानीय कलाकार होंगे शामिल
राजकीय छऊ महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त हरि कुमार केसरी,विशिष्ट अतिथि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौबे,डीसी रविशंकर शुक्ला व एसपी मनीष टोप्पो ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के सचिव सह एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने स्वागत भाषण देते हुए छऊ नृत्य व कला के संबंध में जानकारी दी। प्रो अमलेश सिंहा ने छऊ नृत्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव सरायकेला की संस्कृति है जो सरायकेला को वैश्विक पहचान दी है। छऊ नृत्य से जुड़े 7 पुरोधाओं को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व मंच पूजन के पश्चत मंगला चरण ध्वनि के साथ नृत्य का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने आरती नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला,एसपी मनीष टोप्पो,डीडीसी प्रभात बरदियार,एसडीओ सुनील प्रजापति,एसडीपीओ संतोष मिश्रा,बीडीओ यश्मिता,सीओ प्रवीण सिंह,छऊ महोत्सव के संयोजक रंजीत आचार्य समेत अन्य उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *