Adityapur Gayatri Shikshak Niketan Results: जैक 10 वी बोर्ड में गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत ,112 बच्चे को डिस्टिंक्शन 

आदित्यपुर के गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय  का झारखंड माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहाl ज्ञात हो कि इस वर्ष झारखंड माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के कुल 121 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया.
स्कूल के 112 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन अंक से सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया तथा  9 बच्चों ने  द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल किया हैl 90% अंक प्राप्त कर मुस्कान कुमारी  विद्यालय का प्रथम टॉपर 88% अंक प्राप्त कर लालटू गोप द्वितीय टॉपर  कंचन कुमारी खुशी महतो एवं दीपाली महतो ने संयुक्त रूप से 87.4% अंक प्राप्त कर तृतीय टॉपर 87.2% अंक प्राप्त कर निशा कुमारी ने चतुर्थ टॉपर एवं 86.8% अंक प्राप्त कर निशा कुमारी महतो ने पंचम टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है l विद्यालय का प्रथम टॉपर मुस्कान कुमारी  मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैl द्वितीय टॉपर लालटू गोप कड़ी मेहनत कर आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सफल इंजीनियर बनना चाहता हैl तृतीय टॉपर कंचन कुमारी आगे चलकर आईएएस  बनना चाहती है एवं दीपाली महतो  आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है l चतुर्थ टॉपर  निशा कुमारी आगे इंजीनियरिंग का पढ़ाई करना चाहती है l पंचम टॉपर पंचम टॉपर निशा कुमारी आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है l सभी अपनी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं विद्यालय के सभी कुशल  शिक्षकों को देते हैं l शत-प्रतिशत सफलता के लिए विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दिए हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *