चाईबासा : विस्फोटक भंडारगृह से लुटे गए 7750 पीस डेटोनेटर को पुलिस ने किया बरामद, किया नष्ट

Chaibasa :- विगत वर्ष नक्सलियों द्वारा बड़ाजामदा ओ०पी० क्षेत्र के बालजोड़ी एवं नोवामुण्डी थाना क्षेत्र के मेरेलगड़ा विस्फोटक भंडारगृह से लुटे गए 7750 पीस डेटोनेटर को पुलिस ने बरामद करने में सफलता मिली है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से बरामद किए गए विस्फोटक को उसी स्थान पर बीडीडीएस टीम की मदद से नष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa News: भाकपा माओवादी ने लूट ली मैगजीन, ले गए डेटोनेटर और विस्फोटक

नक्सलियों के पास से बरामद डेटोनेटर

बता दें कि वर्ष 2023 में रामनवमी पर्व के दौरान 30 मार्च 2023 की रात्रि में बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के बालजोड़ी एवं नोवामुण्डी थाना क्षेत्र के मेरेलगड़ा विस्फोटक भंडारगृह से नक्सलियों द्वारा कुल 7750 पीस डेटोनेटर लूट गया था. जिसके बाद नक्सलियों के द्वारा लूटे गये डेटोनेटर को कोल्हान क्षेत्र में छुपाकर रखने की बात प्रकाश में आयी थी.

बरामद डेटोनेटर

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा कोल्हान क्षेत्र में लूटे गये डेटोनेटर को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल क्षेत्र में गाढ़कर रखा गया है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया एवं अभियान संचालित किया गया. अभियान संचालन के क्रम में आज गोईलकेरा-टोन्टो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल में सिंटेक्स में गाढ़कर रखा कुल 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया जा रहा है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामदगीः-
1. कुल 35 बोरी में 7050 पीस नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर

इसे भी पढ़ें :- http://Naxal News : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के दौरान 35 किलो के IED विस्फोटक किया बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज