जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi :- रांची उपायुक्त कार्यालय से जेएलकेएम – जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देवेंद्र नाथ महतो रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे, जहां पहले से लालपुर पुलिस मौजूद थी. पुलिस गिरफ्तार कर देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर थाने ले गई.

इसे भी पढ़ें :- गिरिडीह : जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नामांकन से पूर्व गिरफ्तार करती पुलिस

इधर देवेंद्र नाथ महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए ईचागढ़ विधानसभा से समर्थकों का जत्था रांची के लिए रवाना हुई हैं. जेबीकेएसएस नेता सुनील महतो, केंद्रीय महासचिव गोपेश महतो, राकेश महतो के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक ईचागढ़ के मिलन चौक होते हुए सिल्ली के रास्ते से रांची के लिए रवाना हुए. इस दौरान जेबीकेएसएस जिंदाबाद, जेएलकेएम जिंदाबाद, जयराम महतो जिंदाबाद, देवेंद्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इसके अलावा अनेकों समर्थक ट्रेन से रांची के लिए रवाना हुए.

इसे भी पढ़ें :- http://Chandi fast continues: चांडिल डैम विस्थापित मनोहर महतो का अनशन 27 वे दिन जारी ,समर्थन में पहुंचे आंदोलनकारी जयराम महतो VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”