Adityapur Heart attack awareness भीषण गर्मी में सब्जी विक्रेताओ को हार्ट अटैक से बचाव की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग द्वारा हार्ट अटैक से बचाव को लेकर जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में बुधवार को आदित्यपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सब्जी विक्रेताओं को आपातकाल में हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव की जानकारी प्रदान की गई.
जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोग
सरायकेला सिविल सर्जन के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में हृदयघात (हार्ट अटैक) के उपरांत प्राथमिक चिकित्सा को लेकर सीपीआर प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है, बुधवार को कृषि बाजार उत्पादन समिति के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आदित्यपुर के सैकड़ो सब्जी विक्रेताओं को हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव की जानकारी प्रदान की गई ,इस मौके पर कृषि बाजार उत्पादन समिति के सचिव जुलटन टोप्पो, मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रमिला ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. लक्ष्मी, डॉ भारती कुमारी चिकित्सा पदाधिकारी गम्हरिया, मुन्ना तमसोय एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया, दिन्दली स्वावलंबी सहकारी समिति प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक मनोज पासवान उपस्थित थे. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हार्ट अटैक से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रमिला कुमारी ने बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण को पहचान कर फौरन मरीज को सीपीआर यानी छाती दबाकर एवं मुंह से आक्सीजन प्रदान करना बहुत जरूरी होता है. इस हालत में मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का पहुंचना मरीज के मृत्यु को रोक सकता है। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपना कर हार्ट अटैक से बचने की भी जानकारी दी गई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग