Adityapur Murder arrest: युवक हत्या मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Adityapur: आदित्यपुर थानांतर्गत सतबोहनी- जमालपुर में बलरामपुर निवासी युवक कुलदीप ठाकुर (18) को उसकी प्रेमिका के भाईयों के घर बुलाकर हत्या करने के मामले में प्रेमिका की मां बबिता सिंह उर्फ बेबी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। 
गिरफ्तार महिला बबीता सिंह
मृत युवक कुलदीप ठाकुर फाइल फोटो
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है। बता दें कि मृतक की मां अनिता देवी के बयान पर प्रेमिका के भाई राजा सिंह, उसके दोस्त अमरजीत सिंह, उसकी मां बबिता सिंह उर्फ बेबी देवी व अन्य एक समेत 10-15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार दोपहर प्रेम संबंध सुलझाने के लिए घर बुलाकर इन आरोपियों ने कुलदीप की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसे बचाने गए उसकी मां अनिता देवी, मामा अनिल ठाकुर, सुनील ठाकुर, पिता सुभाशीष दे समेत अन्य परिजनों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन