Adityapur Firing: रियल एस्टेट एजेंट पर चली गोली, 5 वर्षीय बेटा भी घायल

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है ,इस गोलीबारी की घटना में एक रियल एस्टेट कारोबारी को गोली लगी है, जिसमें उसका एक 5 वर्ष के पुत्र भी घायल हो गया है।
ये भी पढ़ें: Adityapur Murder: आपसी विवाद में चाकू मार कर युवक की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया शांति नगर निवासी रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रॉकी कालिंदी को बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से गोली मारी, जिससे गोली युवक के कंधे में जा लगी हुई, इस दौरान गोलीबारी में रॉकी के साथ मौजूद उसका 5 वर्षी है बेटा भी घायल हुआ है। घटना के बाद लोगों ने फौरन दोनों घायल बाप- बेटे को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां गोली से घायल हुए बाप बेटे ख़तरे से बाहर बताये जा रहे हैं, इधऱ  घटना की जानकारी होने पर आदित्यपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पड़ताल में जुड़ गई है ,फिलहाल गोली चलने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है , आशंका जाहिर की जा रही है कि रियल स्टेट कारोबार में जमीन खरीद बिक्री को लेकर गोलीकांड को अंजाम दिया गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *