जुगसलाई रेल फाटक: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Jamshedpur : ट्रेन की चपेट में आने से जुगसलाई निवासी कारोबारी राजकुमार मित्तल की मां सरोज देवी की शुक्रवार को मौत हो गयी. घटना जुगसलाई फाटक के पास शुक्रवार सुबह की है. हादसे के बाद सूचना मिलने पर मृतका के घरवाले पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela- Chandi Rail Accident : रांची रेल मण्डल के सुईसा रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसा, आनंद बिहार टर्मिनल ट्रेन के ऊपर का तार गिरा, दो लोग झूलसे, रेल सेवा बाधित

परिजनों ने बताया कि सरोज देवी बिष्टुपुर में आयोजित योग शिविर में हिस्सा लेकर टेंपो से जुगसलाई गोलचक्कर के पास पहुंचीं. टेंपो से उतर कर पैदल ही बंद पड़े रेलवे फाटक की ओर से रेल लाइन पार कर रही थी. इसी बीच ट्रेन आ गयी, जिससे वह घबरा गयीं. उनकी चप्पल रेलवे ट्रैक में फंस गयी, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गयीं. सूचना मिलने पर रेल पुलिस और जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार यह फाटक बंद हो चुका है. फाटक के बंद होने के बावजूद लोग यहां से आना- जाना करते हैं. फुट ओवरब्रिज बनाने की बात करीब एक साल से की जा रही है, लेकिन आज तक यह नहीं बन पाया है. इस कारण भी ऐसी घटना हो गयी है.

इसे भी पढ़ें : http://Bihar Train Massive Fire News: बिहार में होली स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत