Adityapur Mirudih water crisis: मीरूडीह बस्ती में भीषण जल संकट, पानी किल्लत को लेकर 29 जून को नगर निगम घेराव प्रदर्शन में शामिल होंगे सैकड़ो ग्रामीण

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह बस्ती में भी जल संकट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. नगर निगम द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है जो पर्याप्त नहीं है.
ये भी पढ़े: Adityapur Water crisis: आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के पास पानी के लिए हाहाकार, निगम कार्यालय में विरोध- प्रदर्शन
जल संकट को लेकर मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रभारी सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मीरूडीह बस्ती से सैकड़ो ग्रामीण आगामी 29 जून को भाजपा द्वारा घोषित किए गए आदित्यपुर नगर निगम घेराव- प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे.इन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा टैंकर से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं की जाती है। जिससे बस्ती के लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है. इन्होंने बस्ती वासियों से अपील की है कि वे 29 जून को सुबह 9 बजे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे ।जहां से पैदल मार्च कर नगर निगम कार्यालय घेराव प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *