राजनगर : भालू को मारकर खाया, दो लोग गिरफ्तार

Saraikela : वन विभाग की टीम ने बांदू पंचायत के जामडीह गांव से गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर भालू को मारकर खाने का आरोप है. वन विभाग की टीम ने भालू का मांस बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में लोदो बेसरा व इंदे उग्रसांडी शामिल है.

इसे भी पढ़ें : भालू ने हमला कर ग्रामीण को किया घायल, पत्नी ने दिखाई हिम्मत, डंडे से पीटकर बचाई पति की जान

दरअसल, एक भालू जंगल से भटक कर जामडीह गांव के डुंगरी में आ गया था. कुछ लोगों की नजर उस भालू पर पड़ी. ग्रामीणों ने भालू का शिकार किया. इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची. चारों तरफ से घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वन विभाग ने संदेह जताया कि भालू के शिकार करने में कई और आरोपी हो सकते हैं. वन विभाग की टीम ने बरामद मांस को जांच के लिए लैब भेज दिया है. इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा में भालू का आतंक : भालू ने तीन को किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *