पत्रकारों से समाज को बहुत सारी उम्मीदें – हरमिंदर सिंह, AISMJWA के पदाधिकारी हुए सम्मानित

Jamshedpur : जमशेदपुर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा संगतसर प्रबंधक कमेटी द्वारा ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी ने AISMJWA के नए अधिकारियों को किया सम्मानित, कहा – सिख समाज को मिलता रहे सहयोग

गुरुद्वारा के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित‌ हुआ. इस दौरान मुख्य रूप से एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के साथ प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, कोल्हान अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और शहरी जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह को शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया.
‌गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान मिंदी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं जो काम बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते,वह पत्रकार की कलम कर दिखाती है. इसकी ताकत के आगे बड़ों-बड़ों को झुकते देखा है. उन्होंने सिख पत्रकारों की भी तारीफ करते हुए कहा कि सिख समाज के पत्रकार साथियों द्वारा अपने कार्यों से समाज को हमेशा सहयोग करते देखा जा जा रहा है.

 

सम्मान समारोह के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन गुरचरण सिंह, महासचिव गुरप्रीत सिंह, साहेब सिंह, शरणपाल सिंह,हरनारायण लाल, छादी लाल, नरेंद्र कुमार,अनिल कुमार गुलाटी, डॉ सहगल,मनोज कुमार,भगवंत सिंह, हरजीत सिंह गंभीर, उपदेश सिंह, हरभजन सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी हरभजन कौर, अंशु कौर सहित अन्य कई उपस्थित रहे.

http://देवेंद्र सिंह, अभिषेक और चरणजीत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, AISMJWA में जिला से लेकर प्रदेश तक में हुआ बदलाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *