Kharsawan died by drowning: नदी में नहाने गया युवक डूबा, सोना नदी के राजघाट से शव बरामद

Saraikela (सरायकेला): ज़िले के खरसावां के टुनियाबाडी स्थित सोना नदी में नहाने गये युवक नदी में बह गया. काफी खोजबीन के के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है. घटना रविवार दोपहर एक बजे के आसपास की है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : खरकाई नदी घाट से एक अज्ञात व्यक्ति के शव बरामद

खरसावां के टुनियाबाडी गांव का सुजीत बेहरा (24) शनिवार को दोपहर करीब एक बजे नहाने के लिए सोना नदी धाट गया था. नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया इसके बाद आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पाया. खरसावां पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के मदद से सोन नदी के लगभग 2 किलोमीटर तक पानी में छानबीन की इस दौरान सोना नदी के राजघाट के पास गोताखोरों द्वारा मृत सुजीत बेहरा का शव बाहर निकला गया.

इसे भी पढ़ें : Saraikela unidentified body found : नदी से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *