Champai Soren Delhi To Saraikela Reached: चम्पाई दिल्ली से पहुंचे घर ,कहा राजनीति से संन्यास अभी नही, दो अन्य विकल्प पर भी बोले

Saraikela (सरायकेला): बीते तीन-चार दिनों से झारखंड के राजनीति में चल रहे भूचाल के बीच मंगलवार को मीडिया के समक्ष आकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने स्थिति को साफ किया है ।

 

ये भी पढे:-KHARSAWAN MLA Reaction On Bjp:चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर खरसावां विधायक ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा दामन थामने को लेकर दशरथ गागराई ने कही यह बात

देर रात अपने घर पहुंचे चंपई सोरेन समर्थकों के साथ
इधर मंगलवार देर रात मंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली से हवाई मार्ग के द्वारा कोलकाता पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झिलीगगोडा आवास पहुंचे ,जहां मंत्री चंपाई सोरेन के स्वागत में देर रात तक समर्थन और कार्य करता डटे रहे।आवास पहुंचने पर मंत्री चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद 3 जुलाई को ही इन्होंने स्थिति को स्पष्ट किया था। जिस पर वे आज भी कायम है। मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने दिल की बात जाहिर कर दी है। तीन विकल्प मेरे पास मौजूद है। जिसमें राजनीतिक से संन्यास लेना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि समर्थकों के अपार प्यार और समर्थन के बदौलत वे आगे भी सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। कहा कि जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगे इसके लिए उनके पास अब भी दो विकल्प खुले हैं। जिसके तहत या तो संभव है कि वे किसी साथी की तलाश करें। अन्यथा नए सिरे से संगठन बनाएं लेकिन मंत्री चंपाई सोरेन ने स्थिति साफ नहीं किया है।

Video

झामुमो आला कमान से कोई बातचीत नहीं

चंपाई सोरेन ने सवाल पूछे जाने पर बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आलाकमान शिबू सोरेन या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से कोई संदेश प्राप्त नहीं है, ना ही उनसे किसी प्रकार की बातचीत हुई है। चंपाई ने कहा कि मौजूद दोनों विकल्प में से किसी को चुनकर नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। हालांकि नए सिरे से संगठन तैयार करने के स्थिति को भी चंपई सोरेन ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *