Saraikela Criminal arrested: 20 लाख रुपए फिरौती को लेकर हुई डॉक्टर हत्या ,प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने मुख्य गवाह को मारी थी गोली, 8 अपराधी गिरफ्तार

Saraikela(सरायकेला): जिला पुलिस ने दो बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले का खुलासा करते हुए दोनों ही घटनाओं में शामिल कुल 8 अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य रूप से डॉक्टर के अपहरण कर हत्या करने व मुख्य गवाह को गोली मारने के अपराधी शामिल है। दोनों ही अपराधी घटनाओं का खुलासा सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत ने आदित्यपुर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर किया।
ये भी पढ़े:Saraikela Police Success: सरायकेला पुलिस को सफलता डॉ. बी मंडल हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, सालड़ीह के सुभाष प्रमाणिक गोली चालन के चार आरोपियों को भी दबोचा
डॉ बी मंडल हत्याकांड का खुलासा करते सरायकेला एसपी
अपराधियों से बरामद हथियार

20 लाख फिरौती के लिए किया था डॉक्टर का अपहरण

राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा सीजूलता के रहने वाले डॉ बी मंडल का अपहरण कर हत्या के मामले में दो हत्या आरोपी पूर्व में ही घटना के बाद गिरफ्तार हो चुके थे। वहीं फरार चल रहे तीसरे आरोपी त्रिदेव गोप को भी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली पुलिस ने पोड़ाडीह से गिरफ्तार कर लिया है।जिसे सरायकेला पुलिस को सुपुर्द किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में चंदन गोप व रोहित सिंह शामिल है। गिरफ्तार त्रिदेव गोप ही डॉ बी मंडल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि 20 लख रुपए फिरौती के लिए डॉक्टर बी मंडल का अपहरण कर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अपराधियों के पास से देसी पिस्टल ,जिंदा कारतूस अपहरण कर हत्या में प्रयुक्त एक सफेद रंग का बलेनो कार बरामद किया है।


प्रेम प्रसंग में रोड़ा बना रहे हत्याकांड मुख्य गावह को मारी थी गोली

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में 27 अगस्त की सुबह पूर्व के हुए दो हत्याकांड के मुख्य गवाह सुभाष प्रमाणिक पर हत्या की नीयत से गोली चालन मामले में भी आदित्यपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है ।पुलिस ने घटना के 72 घंटे के अंदर मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसपी मुकेश लुनायत द्वारा गठित किए गए विशेष छापामारी दल ने संभावित ठिकानों पर छापामारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मुख्य रूप से राजु कुम्हार उर्फ टकला,रवि नायक उर्फ सुटलू, शंभु महतो उर्फ छोटू,शुभम महंती उर्फ आलोक और दीपांकर भुईया उर्फ भोला शामिल है। अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्तौल, दो देसी कट्टा ,चार जिंदा गोली और एक खाली मैगजीन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि सुभाष प्रमाणिक को गोली मारने का मुख्य कारण उसकी भतीजी से रवि नायक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें वह रास्ते का रोड़ा बन रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए ही गोली मारी थी।गिरफ्तार सभी आरोपी सालडीह बस्ती मांझीटोला के ही रहने वाले हैं। गौरतलब है की गोली लगने से घायल सुभाष प्रमाणिक का गंभीर अवस्था में कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”