Saraikela AJASU District President allegations:हेमंत सोरेन ने तीसरी बार शहीद परिवार के गाल पर तमाचा मार किया अपमान, चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा: सचिन महतो

ADITYAPUR: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगातार तीसरी बार शहीद परिवार व कुड़मी समाज का अपमान किया है ।कुड़मी समाज से आने वाली विधायक सविता महतो को तीसरी बार भी मंत्री ना बनाना शहीद व कुड़मी समाज के गाल पर तमाचा मारने के समान है। यह बातें आजसू पार्टी के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहीं.

ये भी पढ़े: सीएम झारखंडियों को किए गए वादे को निभाने के बजाय झारखंड के खनिज संपदा लुटवाने का कर रहे हैं काम : आजसू पार्टी

 

आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि शहीद परिवार से ताल्लुक रखने वाली ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को तीसरी बार भी हेमंत सरकार ने मंत्री ना बनाकर शहीद निर्मल महतो और दिवंगत सुधीर महतो को अपमानित किया है। इससे पूर्व दिवंगत उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन के बाद सविता महतो को रांची बुलाकर व महागठबंधन की सरकार बनने पर भी सविता महतो को मंत्री पद से दूर रखा गया। अब अंत समय में कार्यकाल खत्म हो रहा है ऐसे में एकमात्र रिक्त पड़े मंत्री पद पर भी शहीद परिवार की बहु को मंत्री ना बनाना हेमंत सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि शहीद परिवार के साथ हेमंत सोरेन ने कुड़मी जाति के साथ भी भेदभाव किया है। इसका खामियाजा हेमंत सोरेन को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सचिन महतो ने कहा कि झारखंड में पूरा कुड़मी समाज हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मतदान कर उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। सचिन महतो ने कहा कि विधानसभा में भी आजसू के विधायक लंबोदर महतो को हेमंत सोरेन ने कुड़मी से आदिवासी बनाए जाने के मुद्दे को उठाने पर बेइज्जत किया था जिससे आज भी कुड़मी समाज आहत है।

 

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत