चाईबासा : भाजपा का मिलन समारोह आयोजित, जेएमएम कांग्रेस के सैकड़ों समर्थकों ने ली सदस्यता, कहा – हेमंत सरकार ने वादे नही किए पूरे, झामुमो का विकास के प्रति नजरिया गलत

हेमंत सोरेन की सरकार ने चुनाव से पहले किये वादों को नही किया पूरा – मधु कोड़ा

Chaibasa (चाईबासा) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में मिलन समारोह कार्यक्रम का आइजन किया गया. भारतीय जनता पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर विश्वास करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश बालमुचू ने हजारों समर्थकों, स्त्री पुरुष और युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : आदिवासी को वनपट्टा देने का वादा कब पूरा करेगी हेमंत सरकार – गीता कोड़ा, हेमंत सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में होगा आंदोलन – मधुकोड़ा

सैकड़ों सदस्यों ने सदस्यता किया ग्रहण

इस्माइल सिंह दास, कांग्रेस के टोंटो प्रखंड अध्यक्ष ने भी अपने प्रखंड कमेटी और सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में पिल्लई हॉल में किया गया.

रैली निकालते लोग

दीपक बिरूवा ने जनता को दिए धोखे

इस मौके पर रमेश बालमुचू ने कहा कि वह समाज सेवा से जुड़े रहे हैं. विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में. उन्होंने स्थानीय विधायक दीपक बीरूवा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता को धोखा दे रहे हैं और क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं कर पा रहे हैं. बालमुचू ने भाजपा को आदिवासियों के अधिकार की लड़ाई और समाज सेवा का सही विकल्प बताया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई.

भाजपा के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं लोग

कार्यक्रम प्रभारी एवं मुख्य अतिथि बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा के नीतियों से प्रभावित होकर लगातार कई पार्टियों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. यह एक सुखद संकेत है की आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में भाजपा की सरकार आने वाली है.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

हेमंत सरकार ने वादे नही किए पूरे

पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने हेमंत सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए वादे पूरे नहीं किए. जिससे युवा बेरोजगार हैं और वन क्षेत्र में रहने वालों को जमीन का पट्टा नहीं मिला.

संबोधित करती पूर्व सांसद गीता कोड़ा

झामुमो का विकास के प्रति गलत नजरिया

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा ने झामुमो और स्थानीय विधायक के विकास के प्रति गलत नजरिए की आलोचना की. विशेषकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की अनुपस्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया.

सदस्यता ग्रहण करते रमेश

15 वर्षों से विधायक और मंत्री रहने के बाद भी नहीं किया आदिवासियों का भला

प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुँवर गागराई ने मंत्री दीपक बीरूवा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 वर्षों से विधायक और मंत्री रहते हुए भी आदिवासियों की भलाई में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में मंत्री को हराने का काम करें.

भाजपा जिलाध्यक्ष संजू पांडेय

कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. जिनमें संजय पांडे, गीता बालमुचू, और जे बी तुबिद शामिल थे. इस प्रकार भाजपा ने अपने सिद्धांतों और नीतियों के प्रति समर्पण दिखाते हुए नए सदस्यों का स्वागत किया और आगामी चुनावों के लिए अपनी स्थिति मजबूत की.

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक गुरुचरण नायक जवाहरलाल बानरा, शशि सामठ, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी,शुरू नदी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई, महामंत्री प्रताप कटियार विपिन लागुरी, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा नगर अध्यक्ष पवन शर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लाल मुनी पूर्ति विधानसभा प्रभारी मनोज महतो, रामानुज शर्मा, सुखलाल कुंकल, विजय देवगम, हेमंत केसरी अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : http://चाईबासा : भाजपा के झारखण्ड विरोधी मानसिकता के विरोध में निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *