Adityapur Arjun Munda Pandal Darshan: शक्ति के साथ शांति का संदेश दे रहा प्रवीण सेवा संस्थान का पंडाल :अर्जुन मुंडा, देर रात पंडाल दर्शन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

Adityapur: आदित्यपुर एम टाइप स्थित प्रवीण सेवा संस्थान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे। जहां पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया।

ये भी पढ़े:Adityapur Durga puja pandal inauguration: आदित्यपुर में प्रवीण सेवा संस्थान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन, कहा पंडाल से झलक रही भारत की समृद्धशाली धरोहर

पंडाल में विराजित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा,  दर्शन करते अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पंडाल उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाले थे। लेकिन हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते ये देर रात पहुंचे ।श्री मुंडा ने बने भव्य पूजा पंडाल का घूम कर अवलोकन किया और कारीगरी की तारीफ की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रवीण सेवा संस्थान का यह दुर्गा पूजा पंडाल शक्ति और शांति का संदेश दे रहा है। एक और जहां नवरात्र में हम शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ भगवान गौतम बुद्ध के जीवनी पर आधारित पूजा पंडाल सद्भाव ,शांति का प्रतीक है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि शांति और शक्ति यह दोनों ऐसी चीज हैं जो हर एक राष्ट्र हर एक व्यक्ति में समान रूप से होनी चाहिए।

चुनाव व्यक्ति नहीं संगठन लड़ता है: अर्जुन मुंडा

खरसावां विधानसभा सीट से झारखंड विधानसभा में फिर से किस्मत आजमाने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चुनाव व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन लड़ता है. इन्होंने दावा किया कि झारखंड के सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत तय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *