SARAIKELA Champai Soren Nomination: पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन ने किया नामांकन, जीत का दावा, कहा झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के मुद्दे बनेगी भाजपा सरकार

Saraikela:सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद चंपई सोरेन ने अपने जीत का दावा किया है।

सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन  करने के बाद चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि झारखंड में भाजपा की लहर है। बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। चंपई ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी पार्टी है। झारखंड अलग राज्य निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का योगदान है। कहा की लंबे संघर्ष के बाद अटल बिहारी वाजपेई के प्रयास से झारखंड राज्य निर्माण की नींव रखी गई हैम भाजपा ने ही ओल चिकी लिपि को आठवीं अनुसूची में शामिल किया है।इन तमाम मुद्दों को लेकर वे चुनावी मैदान में है। निश्चित तौर पर भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

भारी समर्थकों के बीच नामांकन करने पहुंचे चंपाई

शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन भारी समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय नामांकन पर्चा  दाखिल करने पहुंचे। जहां भाजपा समर्थकों का उत्साह देखते बन रहा था। चंपाई सोरेन के साथ नामांकन करने साथ में जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री आप्त सचिव रहे गुरु प्रसाद महतो, पितोवास प्रधान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *