सीएम हेमंता विश्व सरमा के आगमन पर बागी नेता लौटे पार्टी में, बागी प्रत्याशियों ने नामांकन से नाम लिया वापस, सरना कोड और हो भाषा 8 वीं अनुसूची में होगी शामिल

Chaibasa (चाईबासा) : आगामी 4 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा का चाईबासा आगमन हुआ. इस दौरान उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष, नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और तैयारी की जानकारी ली.

बैठक करते असम के सीएम

बागी नेता लौटे पार्टी में, बागी प्रत्याशियों ने नामांकन से नाम लिया वापस –

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने भाजपा से नाराज व बागी प्रत्याशियों के मन को टटोला और उन्हें समझाने का प्रयास किया. जिसमे वे सफल रहे, और बागी नेताओं को पुनः पार्टी में शामिल करवाया. साथ ही बागी प्रत्याशियों को नामांकन से नाम वापस लेने को राजी करवाया. विधानसभा चुनाव में भाजपा के निर्णय से नाराज कार्यकर्ताओं व बागी प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन चाईबासा, मनोहरपुर और मंझगांव सीट से अपने नामांकन वापस लिया.

बैठक में शामिल कार्यकर्ता

सीएम चेहरा सामने कर नही लड़ती चुनाव

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने एक सवालों पर हिमंता ने जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा सामने कर चुनाव नहीं लड़ती है, जो पार्टी आलाकमान का फैसला होगा उसे सबको मानना होता है.

कोल्हान के 14 सीटों पर जीत निश्चित

उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता जिले के सभी विधानसभा से जीतने की है. कोल्हान के सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. कोल्हान के सभी 14 की 14 सीटों पर जीत निश्चित होगी.

सरना कोड व हो भाषा को संविधान के 8 वीं अनुसूची में होगी शामिल

सरना कोड को लेकर किये गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हिमंता ने कहा कि सरना धर्म कोड पहले था, उसे वापस किसने किया, कांग्रेस सरकार ने, इसके लिए कांग्रेस विलेंन है, जिम्मेवार है. इसके लिए हमलोग बात कर रहे हैं, इसके लिए सेन्सस आने का इंतजार किजिये. हो भाषा को संविधान कि आठवी अनुसूची मे शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लाना ही है, इसके लिए बातचीत हो चुकीं है. यह मेनीफेस्टो मे भी जल्द लाया जएगा. राज्य मे हमारी सरकार बनने पर इसे इसे जल्द उतारा जाएगा.

सीजीएल परीक्षा होगी रद्द, गोगो दीदी योजना होगी लागू

हिमंता ने बताया कि यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो पहले ही कैबिनेट में सीजीएल परीक्षा को रद्द किया जाएगा और गोगो दीदी योजना को लागू की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ