Saraikela Murder Acuesd Arrest:जबरन संबंध बनाने से इनकार करना युवती को पड़ा महंगा, प्रेमी ने पत्थर कुचलकर की थी हत्या, अपुष्ट खबरों ने बढ़ायी सरायकेला पुलिस की मुश्किल

Saraikela: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 27 नवंबर को खरकई नदी किनारे शासन गांव के पास 19 वर्षीय युवती संजना हांसदा हत्या कांड की गुत्थी सरायकेला पुलिस ने सुलझा ली है।

मृतका की फाइल फोटो

मामले का खुलासा करते हुए प्रेसवार्ता में सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि मृत युवती का सिनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चड़क पत्थर निवासी रोहित मुर्मू पिता जाधव मुर्मू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच बीते 27 नवंबर को आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह निवासी संजना हांसदा  प्रेमी से मिलने खरकई नदी किनारे शासन गांव गई थी। जहां हत्यारे रोहित मुर्मू ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि आरोपी ने पत्थर से कुचल कर हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के मोटरसाइकिल, मृतका का चप्पल, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

गैंगरेप की भ्रामक खबर से भड़के थे ग्रामीण

बताया जाता है की युवती की हत्या किए जाने के बाद शव बरामद होने मामले को डिजिटल मीडिया पर गैंग रेप की घटना बात कर खबर चलाने और राजनेताओं से मुद्दे पर बयानबाजी किए जाने संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर ग्रामीण आक्रोशित हुए थे। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने सरायकेला डीसी ऑफिस गेट को भी 2 घंटे तक जाम रखा था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!