Chaibasa (चाईबासा) : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि 3 महीने में पश्चिमी सिंहभूम जिले से नक्सलियों का खात्मा किया जाएगा. इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया है. वे चाईबासा टाटा कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर से झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता सीआरपीएफ डीजीपी, आईजी, पहुंचे थे.
जिला समाहरणालय के सभागार नक्सल परिदृश्य से संबंधित समीक्षा बैठक किया. इस दौरान बैठक में झारखंड के डीजीपी, सीआरपीएफ के डीजी, आईजी, डीआईजी, पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी एवं विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे.

लगभग 3 घंटे तक हुई बैठक के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि इससे पूर्व में हुए बैठक में बताया था कि झारखंड राज्य में 95 प्रतिशत नक्सल समस्या खत्म हो चुकी है. शेष बचे 5 प्रतिशत नक्सलियों के खात्मे के लिए सीआरपीएफ डीजीपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ रिव्यू मीटिंग की गई है. उनके मार्गदर्शन में सीआरपीएफ एवं झारखंड पुलिस साथी इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ निर्णय कर लिया है कि अगले 3 महीने में नक्सलियों के खात्मे के लिए पूरा जोर लगा देंगे.

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई है इस बैठक में बोकारो गिरिडीह सरायकेला खूंटी के आईजी, डीआईजी व एसपी, स्पेशल ब्रांच, आईबी के ऑफिसर और सीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल रहे. इस दौरान पूरे राज्य के सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई है. हम सभी बैठक कर रणनीति बनाई है कि अगले 3 महीने में चाईबासा को नक्सली मुक्त बनाएंगे.
दि0-21.12.24 को राज्य के DGP श्री अनुराग गुप्ता,CRPF के DGP एवं अन्य पदा0 के पश्चिमी सिंहभूम,चाईबासा आगमन पर टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलिपैड पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक,चाईबासा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। @JharkhandCMO @JharkhandPolice @Lathkar_IPS @DC_Chaibasa pic.twitter.com/WiWbNpa0XI
— Chaibasa Police (@ChaibasaPolice) December 21, 2024
इससे पूर्व झारखंड और सीआरपीएफ डीजीपी के आगमन पर जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर सहित सीआरपीएफ अधिकारी वरीय पुलिस पदाधिकारीयों ने स्वागत किया.








