Gamharia Jharkhand Jeevan Jyoti Foundation Blood Donation Camp: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह

Gamharia: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन की ओर से सतवाहिनी-जमालपुर स्थित सामुदायिक भवन में छठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया।

शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ जेएन दास, फाउंडेशन के अध्यक्ष रूपेश गोराई, सचिव उत्पल चौधरी, धनंजय स्वर्णकार , परमेश्वर प्रधान ,कृष्ण प्रधान, शानू सिंह आदि ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर के माध्यम से कुल 111 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक डॉ जेएन दास ने बताया कि सतवाहिनी जमालपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में यह रक्तदान प्रतिवर्ष आयोजित होता है जिसमें एकत्र किया गया रक्त यहां के स्थानीय जरूरतमंद गरीब मजदूरों को उपलब्ध कराया जाता है.

बताया कि फाउंडेशन सालों भर सामाजिक कार्य गतिविधि करते रहती है।विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी परमेश्वर प्रधान भी पहुंचे जहां इन्होंने रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। शिविर के सफल आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष गोवर्धन गोस्वामी, संजय गोराई, सह सचिव संतोष साह, मुनमुन ठाकुर, राहुल राय,अभिमन्यु पाल ,अमित पाल ,चिरंजीवी गोस्वामी, गोलू यादव, मोहित दास, रोहित दास, सुनील आदि का विशेष योगदान रहा। ग़ौरतलब हैं कि रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!