Mahila college students got first place : राज्य स्तरीय युवा उत्सव में झारखंड में महिला कॉलेज की छात्राओं ने झटका पहला स्थान

Chaibasa (चाईबासा) : 22 और 23 दिसम्बर 2024 को आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में झारखंड में महिला कॉलेज की छात्राओं ने पहला स्थान पाया.
महिला कॉलेज चाईबासा से राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता सामूहिक लोकनृत्य में अंजू तियू एवं समूह ने पहला स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए स्थान बना लिया. छात्राओं ने अपने नृत्य के द्वारा हो जनजाति के संस्कृति को दर्शाया था. नृत्य को अंजू तियू, सुषमा होनहग, रीना भारती, पार्वती हेस्सा, नमिता कुमारी देवगम और कादम्बिनी कुंकल ने प्रस्तुत किया.


इस अवसर पर प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा जिला स्तरीय और प्रमंडलीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्य स्तर पर भी पहला स्थान प्राप्त करना बड़े गर्व की बात है. यह टीम वर्क को दर्शाता है.

मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन ने कहा युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए 12 से 13 जनवरी 2025 नई दिल्ली झारखंड से 30 प्रतिभागी जाएंगे. जिसमें स्थान बना पाना बड़ी बात है.

मोबारक करीम हाशमी ने कहा कि यह कौशलात्मक कार्य की पहचान है जो अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी. छात्राओं प्रोत्साहन मिलेगा. मौके पर धनंजय कुमार, सितेंद्र रंजन सिंह और नेहरू युवा केंद्र के युवा पदाधिकारी क्षितिज और जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की एवं अन्य प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएँ दीं.

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं