Adityapur Sapada Domuhani Makar:मकर पर्व में सपड़ा दोमुहानी तट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब ,स्वर्गीय जनक मंडल की स्मृति में भोजन और वस्त्र का हुआ वितरण

Adityapur: दोमुहानी नदी तट पर इस वर्ष भी समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल की स्मृति में हजारों लोगों के बीच वस्त्र और भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय जनक मंडल की सुपुत्री समाजसेवी प्रियंका मंडल की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसे सफल बनाने स्वर्गीय जनक मंडल की धर्मपत्नी जमुना मंडल का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर नदी तट पर पहुंचे जरूरतमंद लोगों के बीच धोती साड़ी और कंबल बांटे गए. साथ ही तैयार खीर खिचड़ी का भोग भी श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया

1979 से हो रहा कार्यक्रम का आयोजन

प्रियंका मंडल ने बताया कि 1979 में पिता स्वर्गीय जनक मंडल द्वारा टुसू और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर वस्त्र और भोजन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो प्रति वर्ष आयोजित होता है।इन्होंने बताया कि सपड़ा -दोमुहानी नदी तट पर आदित्यपुर- गम्हरिया समेत आसपास से हजारों की संख्या में लोग प्रतिवर्ष पहुंचते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से दीपक मंडल, रीता मंडल, अनन्या मंडल, अभीष्ट सिंह, आरवी सिंह मंडल , शिबू मंडल का विशेष योगदान रहा।

रक्तदान शिविर जमशेदपुर

Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह