Adityapur Saraikela Boxing Association: सरायकेला-खरसावां बॉक्सिंग एसोसिएशन के नई टीम की घोषणा, वार्षिक बैठक संपन्न

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित: अंकुर सिंह

Gamharia:सरायकेला-खरसावां बॉक्सिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आज गम्हरिया प्रखंड के सिद्धू कानू चौक, मीरूडीह में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वास्को बेसरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा मांझी उपस्थित रहीं।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में इनसाइड झारखंड न्यूज़ के डायरेक्टर अंकुर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच अर्नेस्ट लकड़ा, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा और सिले सोय भी मंच पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती जोबा मांझी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में अध्यक्ष वास्को बेसरा, उपाध्यक्ष अमित सिंह देव और एपील सामद, महासचिव हिमांशु कुमार सिंह, सहसचिव बलराम पटसानी, कोषाध्यक्ष पी. वासुदेव राव और कार्यकारी सदस्य अजीत कुमार सिंह, संतोष महतो, अनिरुद्ध महतो को बनाया गया। अपने संबोधन में जोबा मांझी ने एसोसिएशन की नई टीम को बधाई देते हुए क्षेत्र के युवाओं को इस खेल से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड को खेल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

अंकुर सिंह ने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के साथ मिलकर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा ने बच्चों को बॉक्सिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और एसोसिएशन को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव हिमांशु कुमार सिंह ने दिया। इस मौके पर भुंडा बेसरा, दुर्गा बेसरा, पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज सुखलाल सोए, तौकीर खान, सूरज सोए, हरि सिंह शांडिल, कार्तिक महतो, सोना भट्टाचार्य, मंगल मांझी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत