Adityapur JIADA PCC meeting: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में होंगे 100 करोड़ के निवेश, 15 सौ रोजगार के अवसर, ज़ियाड़ा पीसीसी की बैठक संपन्न

Adityapur:जियाड़ा प्रोजेक्ट क्लीयरिंग कमेटी (पीसीसी )की बैठक शनिवार को जियाड़ा भवन सभागार में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन द्वारा की गई।

बैठक में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए थे ,जिसमें 30 को स्वीकृति प्रदान की गयीं हैं। पीसीसी की बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ईएमसी के कुल 13 प्लॉट के लिए 35 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें 30 को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक के बाद प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईएमसी के इन 13 प्लॉट में कई बड़े उद्योग स्थापित होंगे।

100 करोड़ निवेश की संभावना

बैठक के बाद मिली जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में तकरीबन 13 नए उद्योग स्थापित होने के बाद 100 करोड़ निवेश की संभावना जतायी गई है। जिसमें एक हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। वहीं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1500 से अधिक लोग इन उद्योगों से जुड़ सकेंगे। जो एक अच्छी खबर है। बैठक में क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन के अलावा क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन, सिंहभूम चैंबर एंड कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, प्रदूषण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार, विद्युत विभाग सहायक अभियंता प्रियंकर पांडे, अशोक बिहानी समेत अन्य मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग