IED RECOVERED : नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में 10 किलो का IED बरामद, किया गया नष्ट

Chaibasa (चाईबासा) : नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लेमसाडीह के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद किया गया है. बरामद IED का वजन लगभग 10 किलो का बताया जा रहा है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया गया.

बरामद IED को किया गया नष्ट

IED BLAST IN SARANDA : सारंडा के तिरिलपोसी में हुआ IED ब्लास्ट, नाबालिग की हुई मौत, एसपी ने की पुष्टि

बरामद IED बम

पुलिस अधीक्षक अशूतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इनके संबंध में विष्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 16 मार्च 2025 से एक संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हाथीबुरू एवं लेमसाडीह के आस-पास जंगल पहाड़ क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लेमसाडीह के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर लिया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें : http://WEST SINGHBHUM POLICE RECOVERED IED BOMB : नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को लगा रखा था 5 किलो के 3 IED, बरामद कर किया गया नष्ट

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक