Ranchi Band: BJP नेता की हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू और जदयू कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, नौ घंटे का बंद शुरू, टायर जला रोके वाहन, भारी विरोध प्रदर्शन

Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के विरोध में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और अन्य संगठनों के समर्थक बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए तथा राज्य की राजधानी में उनके द्वारा आहूत नौ घंटे का बंद शुरू हो गया. भाजपा के रांची ग्रामीण जिला महासचिव अनिल महतो टाइगर की बुधवार को दिनदहाड़े रांची में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह पूर्व जिला परिषद सदस्य भी थे.

पार्टी के झंडे थामे कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही रांची के हरमू, धुर्वा और पिस्का मोड़ सहित विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया. पार्टी प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा, ‘हमने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अनिल महतो टाइगर की हत्या के विरोध में शाम पांच बजे तक नौ घंटे के बंद का आह्वान किया है.

झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा, केंद्रीय सरना समिति और कुछ अन्य संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है. बंद के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर के अधिकतर स्कूल बंद रहे. सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या भी अन्य दिनों की तुलना में कम रही. रांची प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है तथा प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखने की अपील की है.

वार्ड 19

Adityapur ward 19: आदित्यपुर वार्ड 19 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद प्रत्याशी संजय बउआ ने की पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, स्थानीय लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद