Former Chief Minister Madhu Koda’s mother immersed in Panchtatva : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की माता पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Jagnnathpur (जगन्नाथपुर): पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा की माता जी का आज परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उनके पैतृक गांव पताहातू में अंतिम संस्कार किया गया. उनका निधन क्षेत्र एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

इसे भी पढ़ें : Madhu Koda’s mother passes away : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की माताजी निधन, पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

इस अवसर पर हजारों की संख्या में शोकाकुल जनसमूह एकत्र हुआ. पारिवारिक जन, क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की अनेक हस्तियाँ उपस्थित रहीं. सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कोड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.

मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे

विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, शशि सामड, सतीश पुरी, मंगल सिंह बोबोंगा, गब्बर सिंह हेंब्रम, बबलू शर्मा, प्रताप कटिहार, विनोद सिन्हा, जितेंद्र नाथ ओझा , चंद्रमोहन तिऊ, सतीश हेंब्रम, इस्माइल सिंह दास, भूषण पाट पिंगुवा, बुधराम पुरती (प्रमुख), ईपिल सामड, सुरेन्द्र पुरती (हो समाज युवा महासभा), मनोज कोड़ा, विजय मेंलगांडी, मोहन जी, विक्रम मुन्डा, ब्रजमोहन मिश्रा, चन्द्र मोहन गोप (नोवामुन्डी), राई भूमिज (जगन्नाथपुर), राजा तिर्की (मनोहरपुर), सोमनाथ मुन्डा, विकास मुन्डा, अभिजीत गागराई (हाटगम्हरिया), मंजीत प्रधान, ललित दोराईबुरु, अमरेश प्रधान एवं सुशील हेस्सा.

इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि अर्पित करने उपस्थित रहे.


राज्य भर में प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से संवेदना व्यक्त किया एवं मृतक आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
कोड़ा परिवार की ओर से मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा ने इस शोक की घड़ी में साथ खड़े सभी लोगों, शुभचिंतकों एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने आए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वे दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें.

http://चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा की माता का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!