Adityapur journalist’s health improving: पत्रकार संजीव मेहता के स्वास्थ्य में लगातार सुधार ,हाल-चाल जानने पहुंचे पुरेंद्र -नीतू

Adityapur:ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए आदित्यपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार मेहता के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञपन

मंगलवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनका लगातार इलाज डॉक्टर की देखरेख में जारी है। इस बीच जमशेदपुर एवं आदित्यपुर के तमाम पत्रकार एवं संगठनों ने संजीव मेहता के बेहतर इलाज को लेकर प्रयास किया है। जिसका नतीजा है कि उनके स्वास्थ्य में अब बहुत सुधार हुआ है। डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि वे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ के लिए घर आ सकते हैं। इधर गुरुवार शाम आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, अधिवक्ता संजय कुमार, भोला एवं अन्य लोग हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!