सारंडा जंगल में अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Gua:- सारंडा जंगल स्थित गुआ – हाथी चौक के बीच बिचाईकिरी गांव में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जंगल मे शव मिलने के बाद से लोगों में बनी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले किसी अज्ञात के द्वारा युवक की हत्या कर बिचाईकिरी गांव के समीप पुलिया किनारे झरना पर पड़ा हुआ मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुकी थी, जिससे दुर्गंध भी आ रही है। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर तुरंत ही इसकी सूचना गुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव को दी गई। थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही अपने वरीय अधिकारी किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का को जानकारी दी। गुआ पुलिस एवं किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने 3 दिन पूर्व युवक की हत्या कर झरना के पास फेंक दिया होगा। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा। गुआ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत